आयशा ने खोले मुनव्वर फारुकी के चौंकाने वाले राज

नई दिल्ली।
मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 के मजबूत कंटेस्टेंट हैं। लोग उनकी गेम स्ट्रेटेजी को अब तक पसंद करते आए हैं। लेकिन आयशा खान के आने से उनके गेम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मुनव्वर चीजों को ठीक करने के लिए आयशा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। घरवालों को इस बात की शिकायत है कि उनके साथ मुनव्वर पहले की तरह टाइम स्पेंड नहीं करते। वहीं, इस वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने मुनव्वर को उनके बर्ताव के लिए लताड़ लगाई थी। इन सबके बीच आयशा ने मुनव्वर को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई, जो चौंका देने वाली हैं।
आयशा खान को शो में आए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। उन्होंने शुरुआती दिनों में मुनव्वर पर नाराजगी दिखाई थी। हालांकि, बाद में कॉमेडियन के साथ उनका रिलेशन दोस्ती में बदलता नजर आया। आयशा बाकी घरवालों के साथ भी घुल मिल चुकी हैं। उन्होंनें ईशा और समर्थ के सामने मुनव्वर के कुछ अनसुने किस्सों का खुलासा किया। आयशा ने बताया कि उन्होंने देखा है कि शो में मुनव्वर ने अपने बेटे के साथ रहने के बारे में झूठ बोला है आयशा ने कहा, ”जब मैं उसका रिलेटेड कुछ देखती थी, तो मुझे लगता था कि टिक मार्क ये भी झूठ, वो भी झूठ। मैंने उसे बोलते हुए सुना कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है, जबकि दो महीने तक तो वो उनके साथ रहीं…आपका बेटा आपके साथ नहीं रहता था। आखिर के एक हफ्ते पहले बुला लिया, मुझे पता तो चले क्या ये सब गेम के लिए कर रहे हो या नहीं।” आयशा ने बताया कि मुनव्वर को लड़कियों को चीट करने की आदत है। उन्होंने कहा, ”ये इनका पैटर्न रहा है, चीट करना पैटर्न रहा है प्रूफ है मेरे पास। शुरुआत से ये इसका पैटर्न रहा है और इस बात को वो जानता है। लेकिन इसे कभी बदला नहीं। मैं मुनव्वर जैसे लोगों को बदलते देखना चाहती हूं।
‘अगर मुंह खोला तो बिगड़ जाएगा मुनव्वर का गेम’
आयशा से बातें सुन ईशा ने यही सब अभिषेक और मनारा को बताया। उन्होंने कहा कि आयशा ने कहा है कि वह मेंटली बहुत कुछ बर्दाश्त कर रही हैं। अगर उन्होंने अपना मुंह खोला, को मुनव्वर का गेम बिगड़ जाएगा। ईशा ने ये भी बताया कि शो में आने से पहले आयशा, नाजिला को मिलकर आई हैं। इतना ही नहीं, बल्कि इस बात का भी खुलासा किया गया कि मुनव्वर ने आयशा को उनके बर्थ डे पर केरल ले जाने का प्रॉमिस किया था, लेकिन वो नाजिला के साथ पहले ही जा चुके थे।