वार्ड नम्बर 32 बीमा नगर में25 लोगो ने कांग्रेस ली सदस्यता

अलीगढ -आज महानगर अलीगढ के वार्ड नम्बर 32 बीमा नगर मे कांग्रेस की एक बैठक हुई जिसमे वार्ड से करीब 25 लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली जिलाध्याय संतोष सिंह जी महानगर अध्यक्ष अनवर अकील महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने सभी को कांग्रेस की सदस्य्ता दिलाई संतोष सिंह जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने दलितों का हमेशा सम्मान किया है कांग्रेस हमेशा बाबा साहब के चलाए संविधान पर चली है और आज भी बाबा साहब के संविधान को बचाने का कार्य करें जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान को भी खत्म करने पर लगी है इसका खामियाजा उन्हें 2024 में भुगतना पड़ेगा महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि दलित अल्पसंख्या और पिछड़ा वर्ग का कांग्रेस हमेशा सम्मान करती रही है आज भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दलित को बनाकर संविधान का पालन किया है कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने बाबा साहब अंबेडकर को संविधान लिखने और उसे लागू कराने तक पीछे नहीं हटी आज इस संविधान भारतीय जनता पार्टी और उनके स्टार प्रचारक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म करने पर उतारू है दलित आदिवासियों को खत्म करने पर तुले है आज बड़ा हर्ष का विषय है जनता कांग्रेस मे अपनी आस्था दिखाकर उनसे जुड़ रही है और 2024 में 26 पार्टी मिलकर इंडिया बना है आने वाले 2024 में इंडिया का ही प्रधानमंत्री होगा इस मौके पर कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव राम गोपाल रैना प्रदेश सचिव मुस्ताक अहमद जिला महासचिव रोदास जाटव पूर्व सभासद प्रत्याशी सरोज देवी वार्ड अध्यक्ष आकाश कुमार राजकिशोर सिद्धार्थ जाटव विष्णु लाखन मासूम अजय कुमार रोहित पंडित लकी सिंह धीरज वरुण जाटव आदि लोगों ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *