दीपावली पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए : राजेश गौड़

अलीगढ़ -समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के द्वारा मानसरोवर स्थित f41 सिटी कार्यालय पर सर्व समाज का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ एवं संचालन प्रवक्ता डॉ विनय कुमार शर्मा ने किया कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश चंदेल ने अपनी पत्नी किरण चंदेल के साथ भजन गया कि सजा लो आज नगरी को मेरे घर भगवान आए हैं प्रवक्ता डॉ विनय कुमार शर्मा ने गणेश वंदना संस्कृत में की इस अवसर पर गरीब समाज की निराश्रित विधवा महिलाओं को खील, बताशे, खिलौना, मिष्ठान एवं फल वितरित किए साथ ही सभी को दीपदान कर दीपावली पर्व ,गोवर्धन पर्व एवं भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की सभी के जीवन में खुशियां सुख समृद्धि लाए तथा घर में धन की वर्षा हो संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने अपने संबोधन में कहा की बाहरी प्रकाश के साथ अपने हृदय के अंदर प्रकाश को भी देखें जिससे परमात्मा के दर्शन हो सके तथा सभी पदाधिकारी एवं गरीब महिलाओं को सभी पर्वों की आत्मीय शुभकामनाएं एवं कोटि कोटि बधाई दी तथा बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीबों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बढ़ावा देना है तथा गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में भी सहयोग करना तथा गरीब बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करना है अंत में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की इस अवसर पर सर्वश्री राजेश गौड़,डॉक्टर विनय कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा चंद्र प्रकाश चंदेल, हिमांशु गुप्ता आनंद वर्धन, देवेश शर्मा ,किरण चंदेल एवं विनायक गौड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे