नबाव सिंह चौहान की मूर्ति स्थापित किया जाए

अलीगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी त्याग एवं स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति थे। यह उद्गार अभा. स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने महान स्वतंत्रता सेनानी नबाव सिंह चौहान की 114वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने शासन-प्रशासन से माग की, कि स्वतंत्रता सेनानी नबाव सिंह चौहान की नई मूर्ति नगर पालिका परिषद जवां स्थापित किया जाए। स्वतंत्रता सेनानी नबाव सिंह चौहान के पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पिछली सरकार मंे चौहान की मूर्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो फाइलों मंे दब गया। संगठन के संरक्षक सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा ने कहा कि असहयोग आंदोलन में श्री चौहान की अग्रणी भूमिका रही थी।
समारोह में महामंत्री सुरेंद्र चंद्र शर्मा, अनीता शर्मा, बसंत बंसल, कामेश गौतम, अमरपाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने नबाव सिंह चौहान के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अस्पताल के आरोग्य कक्ष में मरीजों को मिष्ठान का वितरण किया गया।