26 गेंदबाजों पर ₹90 करोड़ खर्च, भारतीयों में ऑलराउंडर्स का जलवा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन में इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्पेंसर जॉनसन पर 55.25 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ऑक्शन में 10 टीमों ने 230.45 करोड़ रुपए में 72 प्लेयर्स खरीदे। इनमें 26 गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा 90.05 करोड़ रुपए खर्च हुए।

30 विदेशी और 42 भारतीय खिलाड़ी बिके। भारतीयों में भी 34 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीमों ने खरीदा, जिनमें से 9 करोड़पति बन गए। वहीं 15 इंडियन ऑलराउंडर्स पर 26.35 करोड़ रुपए खर्च हुए।

8 घंटे लंबी नीलामी के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड नहीं भर सका। KKR में 2 और RR में 3 प्लेयर्स की जगह खाली है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने सभी 25 प्लेयर्स खरीदने के बाद भी 9.90 करोड़ रुपए बचा लिए।

ऑलराउंडर्स पर हावी रहे गेंदबाज
ऑक्शन में 72 प्लेयर्स बिके, जिनमें 26 गेंदबाज और 25 ऑलराउंडर्स रहे। गेंदबाजों पर 90.05 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बॉलर रहे, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीयों में उमेश यादव सबसे महंगे रहे, उन्हें 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा।

25 ऑलराउंडर्स पर 78.85 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे रहे, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.45 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीयों में हर्षल पटेल सबसे महंगे रहे, उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

8 ही विकेटकीपर बिके, कुमार कुशाग्र सबसे महंगे
10 टीमों ने 8 विकेटकीपर पर सबसे कम 13.35 करोड़ रुपए खर्च किए। इनमें भी अनकैप्ड कुमार कुशाग्र सबसे महंगे रहे, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। विदेशियों में शाई होप को दिल्ली ने ही 75 लाख रुपए देकर स्क्वॉड का हिस्सा बनाया।

13 बैटर्स पर 44.20 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यहां भी अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा रहा। समीर रिजवी सबसे महंगे रहे, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। विदेशियों में साउथ अफ्रीका के राइली रुसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में स्क्वॉड का हिस्सा बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *