हड़ताल के कारण एफिल टावर बंद

पेरिस,। 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर को बुधवार को बंद कर दिया गया। दुनिया के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक एफिल टावर को कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद बंद किया गया।

इस बात की जानकारी एफिल टावर का संचालन करने वाली संस्थान एसईटीई ने दी है। सीजीटी यूनियन ने एक बयान में कहा कि टावर बनाने वाले इंजीनियर गुस्ताव एफिल की मृत्यु की 100वीं वर्षगांठ पर यह हड़ताल की गई। 

यूनियन ने कहा कि हमारी कुछ मांगे हैं, जिसको लेकर यह हड़ताल हुई है। हालांकि, मांगों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इसके डिजाइनर गुस्तावे की आज ही के दिन यानी 28 दिसंबर को वर्ष 1923 में मौत हो गई थी। ऐसे में गुस्तावे की मौत को 100 साल पूरे हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *