तालाबंदी की कार्रवाई

आज दिनांक-04.01..2024 को नगर निगम अलीगढ़ के सम्पत्ति कर के बड़े बकायेदारों से बकाये की वसूली की गयी। जिसमें जोन-1 के कुल 04 बकायेदारों से रू0 2,66,365.00 एवं जोन-2 के बकायेदारों से रू0 4,19,898 कुल रू0 6,86,273.00 की वसूली की गयी। नगर निगम अलीगढ़ के श्री अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके नेतृत्व में जोन-1 के कर अधीक्षक, रामकिशोर कमल, राजस्व निरीक्षक एवं कर संचायकों द्वारा एवं इसी प्रकार जोन-2 में श्री आर0पी0 सिंह, जोनल अधिकारी के नेतृत्व में श्री बेचन प्रसाद कर अधीक्षक एवं उनकी टीम के सार्थक प्रयासों से नगर निगम अलीगढ़ के बड़े बकायेदारों से निरन्तर वसूली की कार्यवाही की जा रही है, जिसका परिणाम सफलपूर्वक दिख रहा है। वित्तीय वर्ष-2023-24 समाप्ति की ओर अग्रसर है, इसके दृष्टिगत सम्पत्ति कर वसूली के साथ-साथ बड़े बकायेदारों से वसूली करना नगर निगम अलीगढ़ की सर्वोच्च प्राथमिकता है जो वित्तीय चर्ष – 2023-24 की समाप्ति होने तक निरन्तर चलती रहेगी।