दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

शीतलहर ने उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। राजस्थान से लेकर बंगाल तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आज से पश्चिमी भारत में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, राजस्थान,पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आज सुबह राजस्थान में घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। बात करें राजस्थान की तो जोधपुर और जैसलमेर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी उम्मीद है। बता दें कुछ दिनों पहले राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *