समरसता का पर्व मकर संक्रांति हर्षोल्लास से मनाया गया सरस्वती विद्या मंदिर सी० सै० स्कूल में

अलीगढ़ 13 जनवरी l विद्या भारती द्वारा संचालित खैर रोड, गोंडा मोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सी० सै० स्कूल में अयोध्या के  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री राम मंदिर प्रदर्शनी लगाई गई जो 22 जनवरी तक रहेगी | विद्यालय में आज  मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय की अध्यक्षा डॉ० उमेश कुमारी ने बताया कि मकर संक्रांति का यह पर्व आपसी सौहार्द को बढाता है समाज के विभिन्न श्रेणी, जाति, वर्ग के लोग एक साथ बैठ  कर  खिचड़ी खाकर एकता, भाईचारे और प्रेम का संकल्प लेते हैं | विद्यालय के प्रबंधक डॉ० राजीव अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर्व को सामाजिक समरसता की नवचेतना का कार्यक्रम बताया|विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति सम्पूर्ण विश्व में अनेक नामों से मनाया जाने वाला पर्व है जो  पोंगल, उत्तरायणी, संक्रांत,लोहड़ी,खिचड़ी आदि नामों से जाना जाता है |विद्यालय में इस अवसर पर रामसखी कठेरिया (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा),अनूप प्रधान (राजस्व राजमंत्री ), प्रमोद गर्ग,  चौ० देवराज सिंह, गोपाल कृष्ण, राहुल नवरतन, गोविन्द नवरतन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये |विद्यालय में खिचड़ी का सहभोज सभी छात्रों,आचार्यों ,अभिभावकों ,अधिवक्ताओं ,चिकित्सकों ,प्रशाशनिक अधिकारियों और ठाकुर जयवीर सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, डॉ चंद्रशेखर वीसी राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी मृगांक शेखर पाठक  एडिशनल एसपी सिटी, अमित कुमार भट्ट, कपिल देव  कौशल विकास मंत्री ,व्यापारी बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग , प्रबोधानंद जी महामंडलेश्वर , विधायक अनिल पाराशर जी और नगर के गणमान्य जनों ने प्रेम पूर्वक ग्रहण किया | इस अवसर पर विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता खिचड़ी सहभोज में सम्मिलित  रहे जिनमें वनवासी कल्याण आश्रम, भारतीय किसान संघ, लोक भारती ,दुर्गा वाहिनी, संस्कृत भारती, प्रज्ञा प्रबोध, इतिहास संकलन समिति ,अखिल भारतीय साहित्य परिषद, द्रष्टिहीन कल्याण समिति ,राष्ट्रीय सिख संगत, विश्व आयुर्वेद परिषद्, ग्राहक पंचायत, सहकार भारती, रोजगार भारती, जन शिक्षा समिति ,भारतीय जनता पार्टी ,विज्ञान भारती, स्वदेशी जागरण मंच,पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ,भारत विकास परिषद् ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, आरोग्य भारती,भारतीय मजदूर संघ, संस्कार भारती, हिन्दू जागरण मंच,भारतीय शिक्षण मंडल ,NMO ,लघु उद्योग भारती, केशव सेवा धाम, सेवा भारती,सक्षम, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ,विश्व हिन्दू परिषद्, अखिल भा० वि० परिषद् ,बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता  एवं विद्यालय के पूर्व छात्र सहभोज  में सम्मिलित रहे |

aenews ki fatafat 15 ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *