दिल्ली एयरपोर्ट पर बेहोश होकर गिरा फ्रांस का नागरिक, CISF के जवान की सूझबूझ से बची जान

नई दिल्ली। 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Delhi IGI Airport) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मी की समय पर कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। कर्मचारी ने फर्श पर गिरे एक यात्री को सीपीआर देकर जान बचाई।

CISF के उप-निरीक्षक पुनीत कुमार तिवारी ने शुक्रवार सुबह 11.40 बजे देखा कि एक बुजुर्ग यात्री बेहोश होकर फर्श पर गिर रहा है। उन्होंने तुरंत यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। उन्होंने तुरंत मेदांता अस्पताल कॉल कर दिया और एक डॉक्टर भी वहां पहुंचे और यात्री को प्रारंभिक उपचार दिया।

बाद में यात्री को होश आ गया और उसमें सुधार के लक्षण दिखे। सीआईएसएफ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अपनी यात्रा जारी रखने के लिए फिट घोषित कर दिया। बाद में यात्री की पहचान 63 वर्षीय बर्ट्रेंड पैट्रिक के रूप में हुई। वह एक फ्रांसीसी नागरिक था और विस्तारा की उड़ान से पेरिस जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *