एएमयू शिक्षक ‘अंतर्राष्ट्रीय ईएआरजी पुरस्कार-2024’ से सम्मानित

अलीगढ़, 21 मार्चः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वकील अहमद खान को अनुसंधान और विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय ईएआरजी पुरस्कार – 2024’ (उद्यमी, शिक्षाविद और शोधकर्ता गिल्ड) से सम्मानित किया गया है। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर, भारत के साथ साझेदारी में मैथटेक थिंकिंग फाउंडेशन (एमटीटीएफ) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ईएआरजी अवार्ड 2024, गणित के क्षेत्र में डॉ. खान की उल्लेखनीय उपलब्धियों को स्वीकार करता है।डॉ. खान की उपलब्धियों में 16 पीएच.डी. और 4 एम.फिल छात्रों का पर्यवेक्षण शामिल है। इस के अतिरिक्त उन्होंने दो पाठ्यपुस्तकें भी लिखी हैं, और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 170 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह गणितीय समीक्षा (यूएसए) के लिए एक समीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। गणितीय ज्ञान को आगे बढ़ाने के प्रति उनका समर्पण शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता का उदाहरण है।