चंद्र यान 3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर जि.पं.अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने सभी वैज्ञानिकों,को दी बधाई

बुलंदशहर-चंद्र यान 3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर बुलंदशहर जिलापंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने सभी वैज्ञानिकों, चंद्र यान से जुड़ी टीम के साथ सभी देशवासियों को दी बधाई इस अवसर पर डॉ अंतुल तेवतिया ने बताया चंद्र यान 3 की सफल लैंडिंग देश के लिए गर्व की बात है। चंद्र यान की सफलता ने ये साबित कर दिखाया कि देश के मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम पूरे संसार में रौशन कर दिखाया, आज देश के वैज्ञानिकों ने भारत को उस ऊंचाई पर लाकर खड़ा कर दिया जिसका सपना हर एक देश देख रहा था पर इससे पहले कोई भी देश इस मिशन पर कामयाब नही हो सका,जिस कारण पूरा संसार की नजर चंद्र यान 3 की सफल लैंडिंग पर बनी हुई थी। आज भारत का लोहा पूरा संसार मानता है। चंद्र यान की सफलता के बाद भारत का मान इस संसार में और भी ज्यादा बढ़ गया है।चंद्र यान 3 की लैंडिंग एक ऐसा ऐतिहासिक पल था जो सदियों तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *