चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से एएमयू के छात्रों ने मनाया जश्न

अलीगढ़ 24 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और स्कूली छात्रों ने कल शाम चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग उत्साहपूर्वक देखी, जिसने इस क्षेत्र में इतिहास रच दिया।अर्थशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर शहरोज आलम रिजवी ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना की, जिससे भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया।विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को उत्सुकता से देखा।एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) के शिक्षकों और छात्रों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग देखी और इस शुभ अवसर पर प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्र को संबोधन को ध्यान से सुना।डॉ. शबाना निसार (कार्यवाहक प्राचार्या) ने देश की महान उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और अत्यधिक महत्वाकांक्षी मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने पर एएमयू गर्ल्स स्कूल में स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने तालियां बजाईं, खुशी मनाई और एक-दूसरे को गले लगाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आमना मलिक ने पूरी टीम की सराहना की। छात्रों ने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी सुना, जिन्होंने इस शुभ अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया और लोगों को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी। एसटीएस स्कूल में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ऑडियो-विजुअल लैब, कंप्यूटर लैब और कॉमन रूम में दिखाई गई। प्रिंसिपल श्री फैसल नफीस ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने इस ऐतिहासिक क्षण को देखा और जीत के संकेत दिखाकर और ‘टीम इसरो’ की सराहना करके इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

दृष्टिबाधितों के अहमदी स्कूल में, प्रिंसिपल डॉ. नायला राशिद ने शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के साथ स्कूल के असेंबली हॉल में इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण को देखा। कक्षा पांच के छात्र जामिन नूर ने अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

एएमयू एबीके स्कूल (गल्र्स) में शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने चंद्रयान-3 की लाइव साॅफ्ट लैंडिंग को देखा। स्कूल की उप-प्रधानाचार्य डा. सबा हसन ने मिशन की शुरूआत से लेकर अंत तक चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *