भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महिला जिलाध्यक्ष बनी अनीता मीणा

अलीगढ़- आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के निर्देश व मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह सूर्यवंशी की संस्तुति पर श्रीमती अनीता मीणा पत्नी राकेश मीणा निवासी नगला गोपाल तोछीगढ़ इगलास को जनपद अलीगढ़ का महिला जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी मनोनीत किया वही सतीश चंद्र को जिला उपाध्यक्ष पप्पू उर्फ सतवीर को तहसील अध्यक्ष इगलास राजेंद्र सिंह को जिला सचिव सुक्रीम पाल को इगलास ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अलीगढ़ अधिवक्ता विंग के जिला अध्यक्ष चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट टीकम सिंह सूर्यवंशी मुकेश चौधरी हरिओम प्रधान रईस खान डॉक्टर कन्हैयालाल प्रधान पूरन सिंह आदि लोग मौजूद थे