बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी अस्पताल में हुईं भर्ती, फैंस ने की ठीक होने की दुआएं

दिल्ली।
बीते साल पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 2 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया। उनका गेम लोगों को काफी पसंद भी आया था। उन्हें लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया।
मनीषा को हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी देखा गया। अब उनके फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। दरअसल, मनीषा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के बाद से मनीषा रानी की किस्मत बदल गई है। अब उनकी पहचान सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा समय में मनीषा ग्लैमरस की दुनिया की जानी मानी हस्ती बन गईं हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुका है। इसके साथ ही वह ‘झलक दिखला जा’ में भी दिखाई दीं।