छत पर चढ़ा सांड, अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर BJP पर उठाये सवाल

सहारनपुर।
मकान की छत पर सांड और गाय के चढ़ने की घटना को लेकर सपा ने भाजपा पर तंज कसा है। पार्टी मुखिया ने इस प्रकरण को लेकर फेसबुक पर लिखा है कि क्या एक ट्रिलियन डालर की इकोनामी बनाने का यही एक रास्ता बचा है? अपने फेसबुक अकाउंट पर अखिलेश यादव ने सांड का फोटो भी अपलोड किया है।
दरअसल, नानौता थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद में बुधवार दोपहर सांड व गाय एक पुराने मकान की छत पर जा चढ़े। गाय तो सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आई, लेकिन छत की कड़ियां टूटने से सांड फंस गया और उसे नीचे उतरने का रास्ता नहीं मिला।