भारी मात्रा में अवैध पटाखों/आतिशबाजी सहित 01 व्यक्ति गिरफ्तार
बुलंदशहर - आगामी त्योहारों के मध्य नजर पुलिस ने चैकिंग अभियान तेज कर दिया है बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के...
अलीगढ़ -जिला कार्यकारिणी की गई घोषित
अलीगढ़,। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला अलीगढ़ इकाई की एक आवश्यक बैठक राजा महेन्द्र प्रताप पार्क तस्वीर महल चौराहा पर आहुत की गई। जिसमें सभी पत्रकारों की सहमति से जिला कार्यकारिणी अलीगढ़ का गठन करते हुये संगठन का विस्तार करते हुये। सभी पत्रकार बंधुओं ने विस्तार पूर्व चर्चा की।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राघव ने कहा कि महासंघ पत्रकार हितों से कभी समझौता नहीं करता है। यह संगठन लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए समर्पित है। यह पत्रकारों के सम्मान व अधिकार के लिए संघर्ष संगठन के बल पर ही करता है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संगठन में शामिल किया जाएगा उन्होंने प्रदेश व देश में आये दिन हो रहे पत्रकारों की हत्या व उत्पीड़न की घटनाओं को रोके जाने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को टोल टैक्स पर वाहन शुल्क में छूट मिलनी चाहिए। इसके साथ ही जिन पत्रकारों ने सुरक्षा के लिये असलहो का आवेदन किया हो, उनको मिलना चाहिए। जिला महामंत्री सत्यवी सिंह यादव ने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि बड़े अखबारों में छोटे पत्रकारों द्वारा कही गयी अच्छी बातों को नही छापा जा रहा है।
विशाल नाराण शर्मा ने कबूतर और बहेलिया के जाल का उदाहरण देते हुए छोटे अखबारों के पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी लोग उन जरुरी खबरों को जो बड़े अखबारों द्वारा नही छापा जाता है, एक जुटता के साथ प्रकाशित करके एक साथ कबूतरों द्वारा जाल लेकर उड़ जाने वाली कहानी को चरितार्थ कर दीजिये। अगर आप ऐसा करने में सफल हो गये तो मजबूरन बड़े अखबारों को भी आपके द्वारा छापी गयी जनहित की खबरों को प्रकाशित करना पड़ेगा। तब लोग कहने लगेंगे कि छोटे अखबार व पत्रकार मीडिया को ले उड़े है।
वरिष्ठउपाध्यक्ष अनवर खान और जिला सचिव राजेन्द्र कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण संभव है। कहा कि भ्रष्टाचार के युग में ग्रामीण पत्रकारों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। हमें खबरों का संकलन करते समय तटस्थ रहना चाहिए, ताकि मीडिया के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन मुशीर अहमद खां, एवं जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राघव द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये जिला महांमत्री उपाध्यक्ष अहोराम सिंह,कमल सिंह,मनोज चौहान ,जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवर खां ,सचिव पुष्पेन्द्र सिंह,राजेन्द्र कुमार विशाल नारायण शर्मा,महानगर अध्यक्ष राशिद,जिला महासचिव विष्णु शर्मा, संगठन मंत्री रूपकिशोर राजपूत,रॉकी आलोक, गुड्डू कुमार आदि पदाधिकारी चुने गये।
बुलंदशहर - आगामी त्योहारों के मध्य नजर पुलिस ने चैकिंग अभियान तेज कर दिया है बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के...
महेश कुमार की रिपोर्ट - मामला बुलंदशहर की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का है।यहां...
कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में की गयी अपराध गोष्ठी। रिपोर्ट जावेद खान- बुलंदशहर रात्रि में वरिष्ठ पुलिस...
शुक्रवार 06 अक्टूबर से रविवार 08 अक्टूबर तक यमुनापुरम में जीटी रोड स्थित समता आयुर्वेद केंद्र पर तीन दिवसीय निशुल्क...
थानों पर लम्बित मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में दिये निर्देश अलीगढ़ एक्सप्रेस - अलीगढ़- कृपया मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0...
संचारी रोगों के दृष्टिगत मण्डल के सभी जनपदों में बेहतर इंतजाम किए जाएं, अस्पताल में मरीजों के इलाज में न बरतें...
बुलंदशहर जिले के ग्राम बैरम नगर में 21सितंबर से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 29सितंबर को हुआ इस प्रतियोगिता...
महेश कुमार की रिपोर्ट - बुलंदशहर जिले के ग्राम बैरम नगर में 21सितंबर से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का समापन...
छतारी बुलंदशहर - अलीगढ़ से डिबाई मार्ग पर चलने वाले वाहनों में डग्गेमार वाहन की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती...
बुलंदशहर पूर्व जज रमेश चंद दिवाकर जी ने व्यापारी सुरक्षा फॉर्म मैं आस्था रखते हुए व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के जिला...