Uttar Pradesh

अलीगढ़ -जिला कार्यकारिणी की गई घोषित
अलीगढ़,। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला अलीगढ़ इकाई की एक आवश्यक बैठक राजा महेन्द्र प्रताप पार्क तस्वीर महल चौराहा पर आहुत की गई। जिसमें सभी पत्रकारों की सहमति से जिला कार्यकारिणी अलीगढ़ का गठन करते हुये संगठन का विस्तार करते हुये। सभी पत्रकार बंधुओं ने विस्तार पूर्व चर्चा की।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राघव ने कहा कि महासंघ पत्रकार हितों से कभी समझौता नहीं करता है। यह संगठन लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए समर्पित है। यह पत्रकारों के सम्मान व अधिकार के लिए संघर्ष संगठन के बल पर ही करता है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संगठन में शामिल किया जाएगा उन्होंने प्रदेश व देश में आये दिन हो रहे पत्रकारों की हत्या व उत्पीड़न की घटनाओं को रोके जाने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को टोल टैक्स पर वाहन शुल्क में छूट मिलनी चाहिए। इसके साथ ही जिन पत्रकारों ने सुरक्षा के लिये असलहो का आवेदन किया हो, उनको मिलना चाहिए। जिला महामंत्री सत्यवी सिंह यादव ने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि बड़े अखबारों में छोटे पत्रकारों द्वारा कही गयी अच्छी बातों को नही छापा जा रहा है।
विशाल नाराण शर्मा ने कबूतर और बहेलिया के जाल का उदाहरण देते हुए छोटे अखबारों के पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी लोग उन जरुरी खबरों को जो बड़े अखबारों द्वारा नही छापा जाता है, एक जुटता के साथ प्रकाशित करके एक साथ कबूतरों द्वारा जाल लेकर उड़ जाने वाली कहानी को चरितार्थ कर दीजिये। अगर आप ऐसा करने में सफल हो गये तो मजबूरन बड़े अखबारों को भी आपके द्वारा छापी गयी जनहित की खबरों को प्रकाशित करना पड़ेगा। तब लोग कहने लगेंगे कि छोटे अखबार व पत्रकार मीडिया को ले उड़े है।
वरिष्ठउपाध्यक्ष अनवर खान और जिला सचिव राजेन्द्र कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण संभव है। कहा कि भ्रष्टाचार के युग में ग्रामीण पत्रकारों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। हमें खबरों का संकलन करते समय तटस्थ रहना चाहिए, ताकि मीडिया के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन मुशीर अहमद खां, एवं जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राघव द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये जिला महांमत्री उपाध्यक्ष अहोराम सिंह,कमल सिंह,मनोज चौहान ,जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवर खां ,सचिव पुष्पेन्द्र सिंह,राजेन्द्र कुमार विशाल नारायण शर्मा,महानगर अध्यक्ष राशिद,जिला महासचिव विष्णु शर्मा, संगठन मंत्री रूपकिशोर राजपूत,रॉकी आलोक, गुड्डू कुमार आदि पदाधिकारी चुने गये।

राष्ट्रीय सद्भावना सम्मेलन में अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुशीर अहमद खां - लखनऊ -आज ऑल इण्डिया कौमी तनज़ीम के बैनर तले सुन्नी कॉलेज हॉल लखनऊ में रास्ट्रीयसद्भावना सम्मेलन...

किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

बुलंदशहर -आज फिर तीसरी बार खुर्जा क्षेत्र के हाजीपुर भटौला में बड़ा हादसा होने से टला,  पूर्व में भी तीन किसानों...

भाजपा को देशभर से भगाएगा ‘इंडिया’, जनता बदलाव करने के लिए उत्सुक : प्रदीप नरवाल*

बुलंदशहर । कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठके शुरू कर दी हैं । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव...

अलीगढ़ आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया

रविन्द्र बने अलीगढ़ मण्डल के मण्डलायुक्त अलीगढ़ के 18वें मण्डलायुक्त होंगे रविन्द्र जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया अलीगढ़ 30 अगस्त 2023...

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का बड़ा हुआ कुनवा

दर्जनो संगठनों के पदाधिकारीयों ने थामा एबीपीएसएस का दामन अलीगढ़ एक्सप्रेस -अलीगढ़ में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक...

गोरई क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश दबोचे

इगलास। कोतवाली पुलिस ने गोरई चौकी क्षेत्र में एक माह पहले हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते...

80 में से 74 सीट उत्तर प्रदेश से भाजपा को जिताकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे- तारिक मंसूर

अलीगढ़ - भारतीय जनता पार्टी जनपद अलीगढ़ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वा महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल...