Cheteshwar Pujara ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 20 हजार रन, गावस्कर और सचिन के क्लब में मारी एंट्री

नई दिल्ली। भारतीय टीम के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। मौजूद रणजी ट्रॉफी के राउंड-3 में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 20 हजार बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने। चेतेश्वर पुजारा गजब की फॉर्म में हैं। उन्होंने एक बार इंडियन टीम के दरवाजे पर दस्तक दी है
चेतेश्वर पुजारा को 20 हजार के माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए 96 रन की जरूरत थी। विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में पुजारा ने 43 रन बनाए और दूसरी पारी में 66 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। पुजारा ने राजकोट में झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रन की पारी खेली थी। दूसरे मैच में हरियाणा के खिलाफ 43 गेंद पर 49 रन बनाए थे। विदर्भ के खिलाफ 66 रन की पारी खेल पुजारा ने सौराष्ट्र की पारी को संभला हुआ है।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी | मैच | रन | शतक |
सुनील गावस्कर | 348 | 25,834 | 81 |
सचिन तेंदुलकर | 310 | 25,396 | 81 |
राहुल द्रविड़ | 298 | 23,794 | 68 |
चेतेश्वर पुजारा | 260 | 20,013 | 61 |
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में हुआ है चयन
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा को पहले दो टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना गया है। उनकी जगह नंबर तीन पर शुभमन गिल को जगह मिली है। पुजारा ने भारत के लिए खेलते हुए 103 टेस्ट मैच 44.36 की औसत से 7195 रन बनाए हैं। इसके अलावा पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में 61 शतक और 77 अर्धशतक जमाए हैं।