भगवान परशुराम  शोभायात्रा में शामिल होंगे सूबे के डिप्टी सीएम

अलीगढ़ एक्सप्रेस –

अलीगढ़,। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा जनपद अलीगढ़ के तत्वाधान में 26 वीं भगवान परशुराम शोभा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है।इतना ही नहीं इस कार्यक्रम से पूर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शोभायात्रा के संयोजक पंडित हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी साझा करते हुए बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन 30अक्टूबर दिन सोमवार को किया जा रहा है जबकि अलीगढ़ जनपद की यह 26 वीं शोभायात्रा है औऱ शोभा यात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।वहीं युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अनुराग गौतम ने बताया कि बताया कि शोभायात्रा विशाल स्वरूप में निकाली जाएगी इसके लिए बैंड बाजे,मनमोहक झांकियां,अखाड़े व काली स्वरूप मुख्य आकर्षण होंगे।प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व सहसंयोजक डॉ.दिनेश शर्मा ने बताया के कोरोना काल में शोभा यात्रा का आयोजन नहीं हो सका था तब इसकी भरपाई शोभा यात्रा को विस्तार व भव्यता प्रदान करके की जाएगी।उन्होंने बताया कि बताया के भगवान परशुराम जी का मुख्य डोला कानपुर से बुलाया गया है।महानगर अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने जन समुदाय से शोभायात्रा में भारी संख्या में सम्मिलित होकर भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर लाभान्वित होने का आह्वान किया है
इस प्रेस वार्ता में यहां पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,प्रभारी विपिन उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गौतम,महामंत्री नारायण सारस्वत,महानगर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा,उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,महानगर मंत्री अजय शर्मा,युवा उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा,युवा महामंत्री हरिओम गौड़,महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा,महानगर महिला अध्यक्ष शोभा उपाध्याय औऱ सुमित शर्मा शिब्बो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *