दौरान धोनी ने फिर से लंबे बाल रखने के पीछे की वजह बताई

नई दिल्ली।

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर से माही अपने लंबे बालों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले लंबे बाल रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। धोनी एक इवेंट के दौरान ये बता रहे है कि उन्होंने लंबे बाल फिर से क्यों रखे हैं?

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें काफी अलग हेयर स्टाइल में देखा, लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी काफी पसंद हैं।

ऐसे में आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर धोनी ने लंबे बाल रखे हैं। एक इवेंट के दौरान धोनी ने लंबे बाल रखने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें नए हेयरस्टाइल को रखने में काफी दिक्कत होती है। धोनी ने कहा कि वह लंबे बाल इसलिए रख रहे हैं, क्योंकि फैंस को ये काफी पसंद हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ज्यादा मुश्किलें होगी तो वह बालों को छोटा करा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *