युवा टूरिज्म क्लब के कार्यक्रमों में छात्राओं की सहभागिता

अलीगढ 16 अक्टूबरः अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) गर्ल्स स्कूल द्वारा ‘युवा टूरिज्म क्लब’ के बैनर तले पर्यटन के बारे में जागरूकता पैदा करने और इसे बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।सुश्री आमना मलिक, प्रिंसिपल और सुश्री अर्शी जेड खान, उप प्रिंसिपल ने कहा कि छात्राओं को भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत और इसके सभ्यता मूल्य से परिचित कराने के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं में अपने देश के प्रति अपनेपन की भावना को बढ़ाना था।लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में, जुनैरा ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि रिजवा रब्बी और नबीहा सिद्दीकी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। अरीबा गुलरेज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में ताबिश फातिमा और लिपि लावण्या भारद्वाज को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि कुलसुम हैदर और सदफ फातिमा को संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार मिला। आराध्या चैधरी तीसरे स्थान पर रहीं।माई शॉट प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जायना आतिफ ने जीता, जबकि दूसरा और तीसरा पुरस्कार क्रमशः अलीजा अबरार और सुकैना हसन को मिला।क्विज प्रतियोगिता, लेवल 1 (कक्षा 9 से 12) में, रिया सेंगर और सुंदूस मुमताज ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि जोया फातिमा और सिदरा रहीमी को दूसरा और तीसरा पुरस्कार विजेता घोषित किया गया।लेवल 2 (कक्षा छठी से आठवीं) श्रेणी के तहत, काव्या भारद्वाज ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि इनाया फिरदौस, रिदा फातिमा और आराध्या चैधरी ने संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार जीता और तीसरा पुरस्कार अक्षरा सक्सेना को मिला।नौवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता में मदीहा इमरान ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि जुनैरा और सारा वकार ने दूसरा पुरस्कार और नमरा तौसीफ और हिबा फातिमा ने तीसरा पुरस्कार साझा किया।कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनम खान, सुमैया शकील और काशिफा ऐमन ने क्रमशरू पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता।