‘विकासशील भारत युवाओं की आवाज’ पर कार्यक्रम आयोजित

अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सिटी गल्र्स हाई स्कूल की छात्राओं ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘विकसित भारत वॉयस ऑफ यूथ’ अभियान के तत्वाधान में एक अवलोकन कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने सशक्त भारतीय (शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, नारी शक्ति, देखभाल करने वाला समाज, संस्कृति) पर विषयगत चर्चा की और भारत को दुनिया में नंबर एक राष्ट्र में बदलने की प्रतिबद्धता के साथ एक प्रगतिशील देश बनाने के लिए इन क्षेत्रों में युवाओं को शामिल करने के महत्व पर ज़ोर दिया।
सप्ताह भर की चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्रों में नबीला जावेद, नूर ज़ारा, इल्मा जमील, इंशा फातिमा और शिफा अंसारी शामिल थीं।
स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद आलमगीर ने कहा कि भारत को एक नए युग में ले जाने और वर्ष 2047 तक, जब भारत अपनी आजादी के सौ वर्ष मना रहा होगा, विश्व में इसे अग्रणी बनाने में देश के युवाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रयास करें और हमेशा उपलब्ध संसाधनों और समय के साथ न्याय करने का प्रयास करें।