सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी

क्रिसमस के अगले दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ग्लोबल मार्केट में मजबूत रुख के बाद देश की राजधानी में आज सोने की कीमतें 250 रुपये बढ़कर 63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं, शुक्रवार को सोने की कीमत 3,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना पिछले कारोबार में 2,052 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 2,062 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 192 रुपये या 0.3 प्रतिशत बढ़कर 63,146 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 15,720 लॉट का कारोबार हुआ।
शहर | 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत |
दिल्ली | 63,860 रुपये |
मुंबई | 63,710 रुपये |
चैन्नई | 64,310 रुपये |
कोलकता | 63,710 रुपये |
बेंगलुरु | 63,710 रुपये |
केरल | 63,710 रुपये |
पटना | 63,760 रुपये |
सूरत | 63,760 रुपये |
लखनऊ | 63,860 रुपये |
चंडीगढ़ | 63,860 रुपये |