चंद्रयान-3 उत्सव के अंतर्गत स्केच प्रतियोगिता आयोजित

मुशीर अहमद खां –
अलीगढ़ 11 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भाषाविज्ञान विभाग द्वारा चंद्रयान-3 उत्सव के अंतर्गत एक स्केच प्रतियोगिता और ‘चंद्रयान-3 महा क्विज’ का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘चंद्रमा दूर नहीं है’ था।सौम्या आबेदी ने पहला पुरस्कार हासिल किया, जबकि दूसरा पुरस्कार जुवेरिया आलम और तीसरा पुरस्कार उज्मा आफरीन को मिला। चैथा पुरस्कार अहमद सिद्दीकी और नबीला रहमान ने साझा किया जबकि पांचवां पुरस्कार साइमा अमीन को दिया गया।विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एमजे. वारसी ने चंद्रमा पर अपने हालिया अभियान में भारत की सफलता की कहानी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नाजरीन बी. लश्कर थीं।