अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कोलकता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ रेप हत्या के विरोध में बाबे सैयद गेट पर किया प्रदर्शन,

अलीगढ़ एएमयू के अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कोलकता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ रेप हत्या के विरोध में बाबे सैयद गेट पर किया प्रदर्शन, दुष्कर्म व महिला अत्याचार विहीन भारत की मांग। अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की सैकड़ो छात्र मंगलवार दोपहर बाबे सैयद गेट पर एकत्रित हुई।छात्राओं ने कोलकता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेजीडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि हम दुष्कर्म और महिला अत्याचार विहीन भारत चाहते हैं। निर्भया ,कठुआ,हाथरस, उन्नाव मणिपुर कांड सहित दर्जनों चर्चित ऐसी घटनाएं हैं ।जो देश को शर्मसार कर रही है। हमारी मांग है की ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ महिला अत्याचार विहीन देश को बनाया जाए। जब तक देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं होगी। तब तक देश विकसित नहीं हो सकता है। जब तक सत्ता में रेपिस्ट बैठे रहेंगे ।तब तक इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता । हमारी मांग है कि दुष्कर्म व महिला अत्याचारों के विरुद्ध और कड़े कानून बनाए जाएं ।रेजीडेंट डॉक्टर दुष्कर्म हत्या के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।