राजा महेंद्र प्रताप सिंह ए एम यू सिटी स्कूल के सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

राजा महेंद्र प्रताप सिंह, एएमयू सिटी स्कूल  के छात्रों  ने  यूनीवर्सिटी गेम्स कमेटी के अंतर्गत चल रहे “नेशनल स्पोर्ट्स डे ” में अपना  दबदबा कायम रखा है, इसी के अंतर्गत स्कूल के छात्र नितिन पराशर ने पॉवर लिफ्टिंग में स्वर्ण, बेंच प्रेस में रजत, और आर्म रेसलिंग में रजत पदक जीते हैं।  वहीं स्कूल के ही एक दुसरे छात्र अक्षय सिंह ने आर्म रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता है। चिराग सिंह ने नेशनल ताइकवांडो में रजत पदक जीता है। 

इस  उपलब्धि के अवसर पर  राजा महेंद्र प्रताप सिंह  एएमयू सिटी स्कूल में एक सम्मान  समारोह अयोजित किया गया,  जिसमें प्रधानाचार्य सैयद तनवीर नबी ने बच्चों की  सफलता पर उनकी जम कर प्रशंसा  की, साथ ही विजेता छात्रों को सम्मानित किया, और कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल के छात्र खेल के माध्यम से एएमयू और  ज़िला अलीगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल का महत्व बताते हुए उन्होंने सभी शिक्षकों और खेल अध्यापकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *