फैंस में कम हुआ ‘डंकी’ का खुमार, 7वें दिन कलेक्शन में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली।
शाह रुख खान और तापसी पन्नू जैसी कलाकारों से सजी फिल्म ‘डंकी’ ने अपनी रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। इस पहले वीक में ‘डंकी’ को ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। जिसके चलते इस फिल्म की कमाई भी काफी औसतन रही है।
भारत में ‘डंकी’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा गया। रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद शाह रुख खान की ‘डंकी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। इतना ही नहीं रिलीज के 7वें दिन भी ‘डंकी’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के आधार पर बुधवार को शाह रुख खान की ‘डंकी’ ने करीब 9.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है। यानी रिलीज के एक हफ्ते बाद ही फिल्म की कमाई सिंगिल डिजिट में शुरू हो गई है,
जिससे ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि ‘डंकी’ का खुमार अब फैंस के बीच कम होने लगा है। साफतौर पर कहा जाए तो दूसरे सप्ताह में ‘डंकी’ को एक प्रभावशाली फिल्म बनने के लिए कमाई के स्तर का आगे बढ़ाना पड़ेगा।
‘डंकी’ के पहले हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
दिन | कलेक्शन |
पहला दिन | 29.2 करोड़ |
दूसरा दिन | 20.12 करोड़ |
तीसरा दिन | 25.61 करोड़ |
चौथा दिन | 30.7 करोड़ |
पांचवा दिन | 24.32 करोड़ |
छठा दिन | 11.56 करोड़ |
सातवां दिन | 9.75 करोड़ |
कुल | 151.26 करोड़ |
21 दिसंबर को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन बनी ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक सप्ताह में ‘डंकी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टोटल 150 करोड़ का हो गया है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ये मूवी दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के करीब पहुंच पाती ये नहीं।
अगर ऐसा होता है तो पठान और जवान के बाद ‘डंकी’ इस साल 200 करोड़ का कलेक्शन करने वाली तीसरी मूवी बन जाएगी। हालांकि कमाई के मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।