कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन

दिल्ली।
पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं, कर्तव्य पथ पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस परेड में देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाओं के प्रभावशाली मार्च-पास्क आमंत्रित लोगों ने सराहना की।